पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल एकीकरण से कई सरकारी भवन बेकार

स्कूल एकीकरण से कई सरकारी भवन बेकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपखंडक्षेत्र में सरकारी विद्यालयोंं के एकीकरण के बाद कई विद्यालयो की लाखों रुपए की लागत से बने सरकारी भवन नकारा हो गए हैं। इससे उनमें समाजकंटकों ने डेरा जमा लिया है तथा शराबी असामाजिक लोग ताश खेलते नजर आने लगे है। राज्य सरकार ने विद्यालयों का एकीकरण कर दिया हैं, उसके बाद से क्षेत्र में कई दर्जन विद्यालय ऐसे हैं जो अनुपयोगी हो गए हैं एवं ताला लटके हुए हैं। इससे लाखों रुपए के भवन शराबियों के भेंट चढ़ने लगे हैं कई स्थानों पर विद्यालय में बच्चों को बैठने के लिए जगह नहीं हैं एवं एक ही कमरे में या चौक में दो-तीन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को बैठाकर अध्यापन करवाया जाएगा वही जिन विद्यालयों में एकीकृत किया है वहां भी भवन पर्याप्त नहीं है जिससे उन विद्यालयों के गले की फांस बने आदेशों के बाद आनन फानन में आदेश जारी कर बजट दिया गया है वहां खेल मैदान में ही नए स्वीकृत भवनों का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है जिससे एक और तो रोज की खट पट के चलते पढ़ाई चौपट हो रही है और दूसरी और बैठक व्यवस्था सुचारू नहीं होने का खामियाजा भी नोनिहाल को भुगतना पड़ रहा है। इससे अध्यापक भी अध्यापन कार्यों में रूचि नहीं ले पा रहे है। वहीं ककोड़ कस्बे में स्थित महात्मा गांधी वाचनालय का भवन पिछले कई वर्षों से बेकार पड़ा है तथा सभी मूलभूत आवश्यकता के साधन होने के बाद भी जिसके चारों और गंदगी कुड़े करकट का आलम है। वहीं पलाई ग्राम पंचायत मुख्यालय में बालिका विद्यालय राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय ककोडग़ेट उनियारा विद्यालय भी एकीकरण होने के बाद सीनियर विद्यालय में संचालित होने से उक्त विद्यालयों में ताला जड़ा हुआ हैँ। विद्यालय के एकीकरण होने के बाद से सरकारी स्कूलों के कई दर्जन भवनों पर ताला लटक गए हैं

निर्देश पर होगी कार्रवाई

>ब्लॉकप्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कृष्णगोपाल गुप्ता का कहना है कि तहसील क्षेत्र में करीब दो दर्जन स्कूल एकीकरण होने के कारण भवन में ताला लगा हुआ हैं। जिसकी सूचना एसडीएम जिला शिक्षा अधिकारी को दे दी गई हैं

>एसडीएम सुभाष चंद शर्मा का कहना हैं कि कस्बे सहित क्षेत्र में स्कूल एकीकरण होने के बाद अनुपयोगी पड़े हुए भवनों की सूचना उच्चाधिकारी को भेज दी गई हैं वहां से निर्देश मिलने के भवनों का कुछ किया जाएगा

उनियारा. विद्यालयका एकीकरण के होने के बाद पलाई में स्कूल