ऑपरेटरों को एक साल से वेतन नहीं
उनियारा| सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में नियुक्त कंप्यूटर ऑपरेटरों को एक साल से वेतन नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री को ज्ञापन भेज कर समस्या से अवगत कराया है। कंप्यूटर ऑपरेटर दिलीप सोनी जाहीर अहमद ने बताया फरवरी 2014 से अब तक वेतन नहीं दिया गया, जिससे कंप्यूटर ऑपरेटरों का करीब 1.30 लाख रुपए का वेतन अटका हुआ है।