स्वाइन फ्लू का एक और रोगी मिला
टोंक| स्वाइनफ्लू की जांच के बाद एक और रोगी पॉजिटिव मिला है। सीएमएचओ सुभाष खेलिया ने बताया वार्ड 33 की नजमा के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। जिले में अब तक 30 पॉजिटिव केस सामने चुके हैं। पांच लोग मर चुके हैं।
उनियारा|स्वाइनफ्लू की प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन प्रेषित नहीं करने पर एसडीएम सुभाषचंद शर्मा ने संूथड़ा के आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने क्षेत्र के संूथड़ा गांव स्थित आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी की ओर से स्वाइन फ्लू के सर्वे संबंधित सर्दी, जुखाम, खांसी के मरीजों की संख्या एवं प्रगति रिपोर्ट प्रतिदिन एसडीएम कार्यालय को प्रेषित नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी कर प्रतिदिन रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।