नाक से बांसुरी बजा मोह रहा हैं मन
उनियारा | व्यक्तिमें लग्न दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो मुश्किल काम भी आसान हो जाता है। ऐसे ही छतरिया में सुबन भाई है, जो नाक से बांसुरी बजाकर लोगों का मन मोह रहे हैं। वे नाक से बांसुरी में लोक गीत सहित गाने की धुन निकाल लेते हैं। पेशे से बैंड मास्टर छतरियां निवासी सुबन भाई 41 वर्ष से बैंड बजाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नाक से बांसुरी बजाने की ललक उस समय जागी जब उन्होंने बंूदी जिले के वासी गांव में सदर नाम के लड़के को नाक से बांसुरी बजाते देखा। तभी से यह कला सीखने की ठानी रोजाना रियाज करने लगा। नाक से बांसुरी बजाने पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। उन्होंने बताया कि कोई भी गीत, भजन बांसुरी से बजाने का कांपिटीशन करने को तैयार हैं। अब राज्यस्तर पर कला दिखाने की लालसा है।