पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नलों में नहीं रहा पानी, लोगों में रोष

नलों में नहीं रहा पानी, लोगों में रोष

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जलदायविभाग के अधिकारियों ने नल के बिल को करीब साढ़े तीन गुना बढ़ाने के बाद भी उपभोक्ताओं को नल में पर्याप्त पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। सर्दी में भी हैंडपंपों से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। कस्बे में पंद्रह वार्डों को जलदाय विभाग ने दो जोन में बांट रखा है। परकोटे के अंदर का जोन एक परकोटे के बाहर का क्षेत्र जोन दो कहलाता है। प्रथम जोन में सुबह 5 से 6 बजे तक जोन दो में सुबह 6 से 7 बजे तक पेयजल सप्लाई की जाती है। गलवा धाम में जलदाय विभाग के सीडब्लूआर जहां से पानी सप्लाई करने का टैंक बना है वह मात्र साढ़े चार फीट से अधिक नहीं भरता। विभाग द्वारा फिल्टर प्लांट के अलावा बोरिंग से भी नल सप्लाई करने सीडब्लूआर भरने के काम ले रहे थे। उसके बाद भी सीडब्लूआर खाली रहने से उपभोक्ताओं को पानी नसीब नहीं हो रहा हैं।

राशिबढ़ाने के बाद भी पानी नहीं

पहलेजलदाय विभाग उपभोक्ताओं को दो माह में 40 हजार गैलन लीटर पानी सप्लाई देकर 82 रुपए का बिल देता आया था। अब वह 60 हजार गैलन लीटर पानी खर्च देकर 279 रुपए का बिल थमा रहा है। सप्लाई के दौरान पानी का पर्याप्त प्रेशर नहीं होने से कई उपभोक्ताओं को एक बूंद पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। कुछ दिनों से दोनों जोन में आधा घंटा भी पानी नहीं रहा है।

दिखवाताहूं

^कस्बेमें पानी नहीं आने की जानकारी मिली है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। इसको मैं दिखवाता हूं। अशोकगुप्ता सहायक अभियंता, जलदाय विभाग

खबरें और भी हैं...