बालिका विद्यालय में लोकार्पण कार्यक्रम आज
उनियारा|राजकीय बालिकाउच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या आभा शर्मा ने बताया कि विद्यालय में सुदृढ़ीकरण किए चार कक्षा-कक्षों का लोकार्पण सोमवार दोपहर 2 बजे विधायक राजेंद्र गुर्जर करेंगे। अध्यक्षता जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहूर, प्रधान ममता जाट रहेगी।
पालिकाकी साधारण सभा की बैठक आज
उनियारा|नगरपालिकाकी साधारणसभा की बैठक सोमवार सुबह 11 बजे पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष राकेश बड़ाया की अध्यक्षता में होगी।