पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी के अभाव में बर्बाद हो रही है गेहूं की फसल

पानी के अभाव में बर्बाद हो रही है गेहूं की फसल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रमें बीसलुपर बांध की नहर का पानी नहीं मिलने से गेंहू की फसल के खराब होने की आशंका बनी हुई। उनियारा तहसील क्षेत्र के भीमगंज, तुंबीपुरा, बनेठा, रामगंज, ककोड़, खेड़ा, झालरा, हाथी भाटा, रामपुरा धाकड़ान, हरचंदेड़ा, फतेहगंज, सूंथड़ा सहित दर्जनों गांवों बीसलपुर बांध की नहर से जुड़े हुए हैं। किसानों ने नहर का भरपूर पानी मिलने की उम्मीद में हजारों रुपए के खाद, बीज खरीदकर गेहूं की फसल की बुवाई समय पर कर दी थी।

बीसलपुर नहर परियोजना के अधिकारियों की अनदेखी के कारण समय पर नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे पानी के अभाव में फसलें दम तोड़ती नजर रही हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि पहले बगैर आवश्यकता के कई दिनों तक नहर चलाकर पानी बर्बाद किया गया। समय आने पर पानी फिर से छोड़ने में विलंब कर रहे हैं। इससे फसलें खराब होने से किसान परेशान हैं। मोयले की चपेट में सरसों की फसल जाने से किसान पहले से ही दुखी हो रहे हैं। किसानों ने कलेक्टर से शीघ्र ही बीसलपुर नहर छोड़ने की मांग की है।

उनियारा. पानीके अभाव में गेहूं की फसल खराब होने की आशंका बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...