- Hindi News
- दहेज की मांग पूरी नहीं की तो काट दिए विवाहिता के बाल
दहेज की मांग पूरी नहीं की तो काट दिए विवाहिता के बाल
ससुरालपक्ष के लोगों ने दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर एक विवाहिता को मारपीट कर बंधक बना लिया और उसके सिर के बाल काट दिए। विवाहिता ने अपने काका के घर जाकर आपबीती बताई। इसके बाद विवाहिता ने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाते हुए ससुराल पक्ष में पति, सास, ससुर सहित अन्य लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विवाहिता मौसमी पुत्री स्व. हीरालाल कालबेलिया ने पत्र में कहा है कि उसके माता-पिता का बचपन में स्वर्गवास हो गया। उसे भाइयों को काका-काकी ने पाला था। नाबालिग अवस्था में ही नगरफोर्ट भीलवास्या झोपड़िया हाल धीरपुर तहसील नैनवां निवासी राजू पुत्र किशनलाल कालबेलिया से विवाह हुआ था। पांच माह पूर्व ही गौना होने पर ससुराल आने-जाने लगी। पति राजूलाल, ससुर, सास, काकी ससुर सहित अन्य लोग पीहर से 50 हजार रुपए लाने की मांग कर उसे प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। दहेज की राशि नहीं लाने पर मारपीट की और हाथ-पैर बांध दिए कम खाना देने लगे। कुछ कहने पर मारपीट कर विवाहिता सिर के बाल काट दिए। 9 सितंबर की रात ससुराल पक्ष के लोग नगरफोर्ट-नैनवां रोड पर छोड़ गए। इस बात का अगले दिन जब काका उलाहना देने ससुराल पक्ष के लोगों के पास गया तो उन्होंने 50 हजार रुपए भेजने की मांग की और घर से भगा दिया।
ऊंटगाड़ीचालकों ने जताया रोष
टोंक | बहीरश्मशान के पास बनास नदी की ओर जाने वाले क्षेत्र के रास्ते में खाई खोदने पर ऊंटगाड़ी चालकों ने जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में ऊंटगाड़ी चालक बिना बजरी लिए लौट गए। ऊंटगाड़ी वालों का कहना है कि वे अपने जीवन यापन के लिए बजरी भरकर ले जाते हैं। वहां कुछ लोगों ने रास्ता अवरुद्ध कर दिया। इस कारण उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने रोष जताया और रास्ता ठीक कराने पर जोर दिया।
उनियारा. पीड़ितामौसमी।