- Hindi News
- ग्राम सेवकों की बहाली के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम
ग्राम सेवकों की बहाली के लिए पांच दिन का अल्टीमेटम
अलीगढ़ | राजस्थानग्रामसेवक संघ की बैठक शनिवार को ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में आयोजित कर ग्रामसेवक संघ उनियारा तहसील अध्यक्ष जसराम मीणा के नेतृत्व में विभिन्न मांगों के संबंध में विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामसेवक श्यामसिंह पंवार, नरेंद्र जांगिड़, मोहन काछी, सुभाष चतुर्वेदी, राजेंद्र शर्मा, फूलसिंह मीणा, रामलाल माली, सुरेंद्र सिंह, चिरंजीलाल मीणा, नरेन्द्र जैन, जसराम मीणा, भगवान सिंह, नरेंद्र सिंह शक्तावत, राधेश्याम धाकड़, अब्दुल हमीद अंसारी, सुधींद्र सिंह सिंधव, प्रहलाद यादव, देवकीनंदन शर्मा आदि ग्रामसेवकों ने ज्ञापन में बताया कि गत दिनों पंचायत समिति सभागार में कलेक्टर द्वारा ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों ग्रामसेवकों की ली गई बैठक में एक ग्रामसेवक को निलंबित दो ग्रामसेवकों को एपीओ की कार्रवाई की गई थी। इससे नाराज ग्रामसेवकों ने पांच दिन में उन्हें बहाल नहीं करने पर राजकार्य का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।