पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • यूरिया के लिए खानी पड़ रही है लाठियां

यूरिया के लिए खानी पड़ रही है लाठियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वसुंधरासरकार के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस ने उसे जनविरोध बताते हुए विरोध दिवस मनाया तथा धरना प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री वसुधंरा राजे का पूतला फूंका।

शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राज्य सरकार के एक साल को जनविरोधी करार देते हुए घंटाघर के समीप सांकेतिक धरना दिया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के नेताओं ने राज्य सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताते हुए यूरिया खाद की किल्लत को उठाते हुए जमकर विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक साल में कोई विकास नहीं हुआ है। यूरिया के लिए आए दिन लोगों को पुलिस के ठंडे खाने पड़ रहे हैं। महंगाई, भ्रष्टाचार एवं अपराध का ग्राफ राज्य में बढ रहा है। इसपर ध्यान देने की बजाए राज्य सरकार अहंकार में मदहोश है। राज्य के कुशासन के सम्बन्ध में ब्लेक पेपर जारी किया गया।

उसके बाद कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें राज्य सरकार की विफलताओ का हवाला देते हुए राज्य की जनता की सुरक्षा, राहत आदि की मांग की गई।

धरना स्थल पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुलदीप सिंह, जिलाध्यक्ष रामबिलास चौधरी, पूर्व विधायक कमल बैरवा, जिला प्रमुख कल्ली देवी, कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश चौरासिया, कृषि मंडी अध्यक्ष सुमन गुर्जर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा नामा, अलका बैरवा, कांग्रेस नेता प्रशान्त बैरवा, सऊद सईदी, सलीमुद्दीन खान, ब्लॉक अध्यक्ष रामराय मीणा, उनियारा ब्लॉक अध्यक्ष एम लईक खान, लक्ष्मण चैधरी, रामफूल गुर्जर, रतन सिंह हाडा, महावीर पराना, युसूफ खान यूनिवर्सल, कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के इम्तियाज खान, पार्षद गायत्री चौरसिया, अशोक महावर, रामलाल सैलीवान, राधेश्याम पहाडिया, शिवजीराम मीणा आदि पदाधिकारीगण कार्यकर्ता मौजूद थे।

टोंक. घंटाघरके समीप राज्य सरकार के एक साल को विफल बताते हुए धरना देते कांग्रेसजन। धरने में सभी जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता शामिल हुए।