पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ कार्यालय उद्‌घाटन कल

छात्रसंघ कार्यालय उद्‌घाटन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छात्रसंघ कार्यालय उद्‌घाटन कल

टोंक|राजकीय स्नातकोत्तरमहाविद्यालय में 16 दिसंबर को छात्रसंघ उद्घाटन एवं शपथ-ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। छात्रसंघ अध्यक्ष पवन कुमार बैरवा ने बताया कि महाविद्यालय सभागार में मंगलवार को सुबह 11.30 बजे होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभूलाल सैनी, अध्यक्ष टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता, विशिष्ठ अतिथि नगर परिषद सभापति लक्ष्मी देवी, प्रधान खेमराज मीणा भाजपा एसी मोर्चा जिलाध्यक्ष पी.डी.आजाद रहेंगे।

बिजलीतकनीकी कर्मचारियों की समिति का गठन

उनियारा|राजस्थान विघुततकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक शनिवार को शिवमंदिर परिसर में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार नायक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कार्यकारिणी का गठन कर कई प्रस्ताव लिए गए। कार्यकािरणी में आलोक चौधरी अध्यक्ष, हंसराज यादव उपाध्यक्ष, भागराज मीणा महामंत्री, चेतन पोटर सचिव, ओमप्रकाश योगी संगठन मंत्री, उमाकांत सोनी कोषाध्यक्ष, भैंरूलाल मीणा, पृथ्वीराज मीणा, मनराज मीणा प्रचार मंत्री नियुक्त किया गया है।

कृषिमंत्री ने किया शोक व्यक्त

दूनी|कृषि मंत्रीके निजी सहायक रहे राकेश तिवाड़ी के पिता के निधन पर रविवार को कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी ने तिवाड़ी के घर पहुंचकर सांत्वना प्रकट की। राकेश तिवाड़ी पूर्ववती भाजपा सरकार में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी के निजी सहायक रहे थे। उनके पिता सेवानिवृत्त अध्यापक रामलक्ष्मण तिवाड़ी का गुरूवार को निधन हो गया था। सांत्वना देने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश राजवंशी, पूर्व उपप्रधान सत्यनारायण माहेश्वरी, भाजपा नेता सत्यनारायण सौनी, घनश्याम झंवर, लहर चंद्र गोखरू, सूशील बज, नंइलाल जाट, मोतीलाल मेहरा, प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति सचिव कुलदीप सिंह राजावत सहित कई लोग भी पहुंचे।

वाजपेयीका जन्म दिन धूमधाम से मनाएंगे

टोंक|पूर्व प्रधानमंत्रीअटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन 25 दिसम्बर को धूमधाम से मनाने जाने के लिए भाजपा की बैठक सर्किट हाउस में आयोजित हुई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर सफाई अभियान, कंबल वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया, विधायक हीरालाल रैगर, कन्हैयालाल चौधरी, राजेंद्र गुर्जर, जिला परिषद सदस्य नरेश बंसल, नगर परिषद के पूर्व सभापति गणेश माहुर, प