तालाब में डाल रहे हैं सीवर का पानी
कस्बेमें स्थित छप्पनजी तालाब के किनारे उगे रहे बिलायती बबूलों के कारण तालाब की सुंदरता बिगड़ रही है।
तालाब के आसपास के लोग इसमें कचरा डालने लगे हैं जिससे तालाब का पानी खराब होने के साथ ही इसमें जहरीले कीड़े पनपने लगे हैं। नगर पालिका उनियारा ने लाखों रुपए खर्च करके छप्पनजी के तालाब की सुरक्षा दीवार बनाई थी। तालाब में पानी भरा रहने के कारण इसका दृश्य आकर्षक बना रहता है।
तालाब की दीवारों के किनारे कई लोगों ने शौचालय के पाइप डाल रखे हैं। गंदा पानी तालाब में जा रहा है। तालाब में उग रहे बिलायती बबूलों को नहीं कटवाने से तालाब खराब होता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि तालाब के पास के गंदे नाले और सीवर लाइनों के को बंद करना होगा िजससे इसका पानी थोड़ा तो साफ बना रहे। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी नगेंद्र सिंह का कहना है कि शीघ्र ही इस संबंध में कर्मचारियों को पाबंद कर सफाई करवाई जाएगी।