- Hindi News
- कॉलेज में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित
कॉलेज में विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित
उनियारा|राजकीय महाविद्यालयमें संचालित कृषि संकाय में व्याख्याता नहीं होने से छात्र-छात्राओं की पढाई प्रभावित हो रही है। जबकि प्रथम द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षा आयोजित की जा रही है। महाविद्यालय में प्रथम द्वितीय वर्ष में राज्य भर के 157 छात्र-छात्राएं कृषि संकाय में अध्ययन कर रही है। द्वितीय वर्ष में 57 प्रथम वर्ष में 60 छात्र-छात्राओं ने जेट के माध्यम से प्रवेश लिया है। मगर प्लांट बिडिंग जेनेटिक्स, इंजीनियरिंग, गणित, रसायन विज्ञान एवं करीब 6-7 प्रयोगशाला सहायक के पद रिक्त चल रहे हैं। पर्याप्त भवन नहीं होने से प्रयोगशाला में आए उपकरण भी अनुपयोगी पड़े हुए हैं।