- Hindi News
- प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री आज करेंगे अवलोकन
प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री आज करेंगे अवलोकन
प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री आज करेंगे अवलोकन
टोंक|राज्य सरकारके एक साल पूरे होने पर विकास प्रदर्शनी का आयोजन अरबी फारसी शोध संस्थान में सोमवार को किया जाएगा। सोमवार को प्रदर्शनी का अवलोकन एवं राज्य में एक साल में हुए विकास की जानकारी देने के लिए जिला प्रभारी मंत्री राजपाल सिंह शेखावत मुख्य रूप से आएंगे। राज्य सरकार के एक साल पूरे होने पर घंटाघर, नगर परिषद आदि इमारतों पर रोशनी भी की गई है। एक वर्ष को लेकर आयोजित कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से भाग लेंगे। इस अवसर पर टोंक दर्शन पुस्तिका का विमोचन होगा।
धड़ल्लेसे जारी है पॉलिथीन का प्रयोग
दूनी|तहसील क्षेत्रमें पॉलिथीन कैरी बैग से मुक्त करने का अभियान केवल औपचारिक बनकर रह गया है। सरकार की ओर से तीन साल पहले पॉलीथीन कैरीबैग के उपयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया था। इसमें सामान देना और इसकी थैलियों की बिक्री भी बंद करने के आदेश दिए थे। कुछ समय तक अभियान तो चला, लेकिन इस पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग सका। इसका नतीजा यह है कि कस्बे में बेरोकटोक इसका उपयोग किया जा रहा है। कस्बे में किराने की दुकान, सब्जी विक्रेता, ठेले वाले प्रतिबंधित पॉलीथीन कैरीबैग का उपयोग कर रहे हैं। लोग भी सामान लेते समय इनमें सामान लेने से मना नहीं करते। जबकि कपड़े से घर पर बनाए गए पारंपरिक थैले अब लोगों ने इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। शहरवासियों की ओर से पॉलीथीन सड़कों पर फेंक देते हैं। यह गायों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। मृत मवेशी के शरीर में भी पॉलिथीन निकलती है।
अनुपयोगीपाइपों से आए दिन हादसे
उनियारा|कस्बे केकटलागेट के बाहर कई साल से लगे बोरिंग के अनुपयोगी पाइप को कटवाने के लिए लोगों ने एसडीएम से मांग की है। पार्षद श्रीाराम गोयल, नमोनारायण गौत्तम, पंछी पटवा, आशीष, मोनू, विमल आदि ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि करीब नौ साल पहले कस्बे के कई वार्डो मुख्य सडक पर जलदाय विभाग ने बोरिंग खुदवाकर उसमें मोटर लगावाई थी। सदर बाजार में लगी एक बोरिंग करीब पांच साल से अनुपयोगी बनी हुई है। बोंरिंग के समांतर में ही ब्रेकर बना हुआ है। ब्रेकर के साइड़ से निकलते समय दुपहिया वाहन बोरिंग के पाइप से टकरा जाते हैं। बोरिंग के हटने के बाद से साइड से निकलने में लोगों को आसानी होगी।
8घंटे काम िफर भी सरकारी कर्मचारी नहीं
पीपलू|क्षेत्री