बाइक फिसलने से एक घायल
उनियारा | उनियारा-नैनवांमार्ग पर हीरापुर गांव के पास गुरुवार को बाइक फिसलने से एक जना घायल हो गया। नैनवां तहसील के हीरापुर निवासी राजाराम पुत्र केसरराम बैरवा बाइक से खेत जा रहा था। रास्ते में बाइक फिसल गई। घायल को टोंक रेफर कर दिया गया।
सरपंचपर हमले के आरोपी को जेल
उनियारा | झुंडवासरपंच पर अतिक्रमण हटाने पर हमला करने वाले आरोपी पप्पू मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. रूबीना परवीन अंसारी ने उसे जेल भेज दिया। सरपंच हरिराम पुत्र श्योजीराम मीणा पर उस्मानपुरा में पप्पू पुत्र रामफूल मीणा, फौरंती, ममता, मन्नीदेवी ने हमला कर दिया था।
सोराजगुर्जर बने जिलाध्यक्ष
उनियारा | राजस्थानगुर्जर स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर ने सोराज गुर्जर बोसरिया को जिलाध्यक्ष पर नियुक्त किया है।