पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनचलों पर लगाम के लिए बढ़ाई जाए पुलिस गश्त

मनचलों पर लगाम के लिए बढ़ाई जाए पुलिस गश्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनचलों पर लगाम के लिए बढ़ाई जाए पुलिस गश्त

देवली | शहरके शिक्षण संस्थानों के आसपास इन दिनों मनचलों की हरकतों से छात्राएं परेशान हैं। एबीवीपी के तहसील संयोजक सांवरिया बैरागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसमें मनचलों की हरकतों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा है कि शहर में आए दिन राजकीय महाविद्यालय, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सहित अन्य शैक्षिक संस्थानों के आसपास शहर के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं होने लगी हैं। इससे छात्राओं में भय व्याप्त हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में एबीवीपी के पदाधिकारी जिला संयोजक अंकित जैन, तहसील संयोजक सांवरिया बैरागी, सहसंयोजक बसराम चौधरी, सहप्रमुख विशाल जैन, मनोज, विहिप संपर्क प्रमुख तेजेंद्र पारीक, गजेंद्र सिंह, पवन साहू, भानु ग्वाला, किशन जांगिड़, दीपक, आनंद चौधरी आदि शामिल थे।

सांडकर चुका कई लोगों को चोटिल

पीपलू | ढूंढियागांव में दो सांडों के हमले से आए दिन कई लोग घायल हो रहे हैं। परेशान ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से इन्हें अन्यत्र छुड़वाने की मांग की है। गिर्राज गुर्जर, उपसरपंच मोहनलाल, कपूरचंद, कजोड़ आदि ने बताया कि गांव में 2 सांड आए दिन राहगीरों एवं ग्रामवासियों को घायल कर रहे हैं। सांड अब तक भागुता गुर्जर, रामस्वरूप बैरवा, श्योजी पटवारी, मोती धोबी सहित कई लोगों को घायल कर चुके हैं। इससे लोगों में भय बना हुआ है। सरपंच लक्ष्मण मीणा ने एसडीएम से सांडों को अन्यत्र छुड़वाने की मांग की है।

संस्कृतमें सिद्धचक्र मंडल विधान आज

टोंक | श्रीदिगंबर जैन मंदिर नसियां अमीरगंज में मुनि वैराग्य नंदी महाराज के सान्निध्य में संस्कृत भाषा में सिद्धचक्र मंडल विधान गुरुवार सुबह ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। प्रवक्ता रमेश चंद जैन ने बताया कि नसियां में पहली बार संस्कृत मंत्रोच्चारण के साथ विधान कार्यक्रम होगा। विधानाचार्य पंडित प्रमोद कुमार शास्त्री के मंत्रोच्चारण के बीच कार्यक्रम 3 अक्टूबर तक चलेगा।

महिलासे छेड़छाड़ का मामला दर्ज

दूनी | स्थानीयथाने में महिला से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ है। एएसआई राजेंद्र सिंह के अनुसार धारोला गांव निवासी महिला ने बताया कि 21 सितंबर को वह खेत पर मक्का की रखवाली कर रही थी। इसी दौरान सुरेश पु