पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उनियारा में सर्जन डॉक्टर होने पर भी नहीं हो रहे ऑपरेशन

उनियारा में सर्जन डॉक्टर होने पर भी नहीं हो रहे ऑपरेशन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा. सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र पर सर्जन डॉक्टर आने के बाद भी ऑपरेशन कक्ष पर हुआ है ताला।

उनियारा. सामुदायिकस्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपए के उपकरण आने के बाद भी धूल चाट रहे हैं।

भास्कर न्यूज | उनियारा

राजकीयसामुदायिक अस्पताल में लाखों रुपए के नए उपकरण आने के बाद भी अनुपयोगी पड़े हैं, जबकि करीब दो माह पूर्व यहां सर्जन डॉक्टर की नियुक्ति भी कर दी है, लेकिन यहां एनेस्थेटिस्ट का पद रिक्त होने से अब भी ऑपरेशन थियेटर पर ताला लगा हुआ है।

अस्पताल में नौ साल पहले ऑपरेशन टेबल बेहोश करने की मशीन सहित कई उपकरण आए थे, मगर उस समय सर्जन डॉक्टर नहीं होने से ये सब कमरे में पड़े हुए थे, जो सर्जन डॉक्टर के आने के बाद अब भी बंद हैं। तहसील क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बाद भी यहां सुविधाओं का टोटा है। सरकार ने कस्बेवासियों की मांग पर इस अस्पताल में सर्जन डॉ. तेजकरण सैनी की नियुक्ति कर दी। कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र से मरीजों को छोटे-छोटे ऑपरेशन के लिए भी रेफर किया जा रहा है। कस्बे के लोगों ने कलेक्टर, सीएमएचओ से ऑपरेशन थियेटर शुरू करवाने की मांग की है।ॉ

बेहोशकरने वाला डॉक्टर नहीं है

^एनेस्थेटिस्ट(बेहोश करने वाला डॉक्टर) का पद रिक्त रहने से ऑपरेशन नहीं किए जा रहे हैं। यह एनेस्थेटिस्ट आने के बाद ही अस्पताल में ऑपरेशन शुरू हो पाएंगे। इस कारण से ताला लगा हुआ है। -डॉ.तेजकरण सैनी, सर्जन,राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उनियारा

ट्रेनिंगपर है चिकित्सक

^एनेस्थेटिस्टडॉ.रवींद्र खींची को ट्रेनिंग पर भेजा गया है। ट्रेनिंग समाप्त होने के बाद ऑपरेशन थियेटर को चालू करवा दिया जाएगा। -डॉ.शिवशंकर गौतम, ब्लॉकसीएमएचओ, उनियारा