पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवली | राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना

देवली | राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली | राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई के स्वयं सेवकों के तत्वावधान में कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशन में प्राचार्या डॉ. ललिता मलिदा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयं सेवक प्रियंका गुर्जर, नीदा बानो, गिरजा ठागरिया, विष्णु शर्मा, सुनीता गुर्जर, चिंता माली, भागचंद सोयल अनिता नामा आदि ने राष्ट्रीय सेवा योजना पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नरेन्द्र चंदेल ने एनएसएस की स्थापना के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। प्राचार्या ललिता मलिंदा ने स्वयं सेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में अधिक से अधिक सहभागियों को संकल्प दिलाया। उपप्राचार्य ने भी स्वयं सेवकों को संबोधित किया।

शिक्षकविद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर सुधारें

बनेठा | शिक्षासंबलन अभियान के तहत सर्व शिक्षा अभियान टोंक के सहायक परियोजना समन्वयक भागीरथ शर्मा ने क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुदलिया का निरीक्षण किया तथा अध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए। सहायक परियोजना समन्वयक ने मिड डे मिल, अध्यापक डायरी, रीडिंग कैंपेन फाइलों का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच कर अध्यापकों को स्तर सुधारने को कहा। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्यनारायण बैरागी, धोलुराम मीणा, प्रकाश चंद शर्मा, मुकेश वर्मा सहित कई अध्यापक थे।

उर्जासंरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता

पीपलू | पीपलूके राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को उर्जा संरक्षण पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बालिकाओं ने चित्र उकेरे। प्रधानाध्यापिका मनीषा मीणा ने बताया कि प्रतियोगिता में कक्षा 9 10 की 10 बालिकाओं ने हिस्सा लेकर उर्जा संरक्षण विषय पर चित्र बनाए। निर्णायक विज्ञान शिक्षिका बीना कर्णावत ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम सीमा गुर्जर, द्वितीय पूजा वर्मा, तृतीय संजू माली रही। पावर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लि. के तत्वावधान में जयपुर में आगामी दिनों में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रथम स्थान पर रही बालिका का नाम भेजा है।

शिक्षकोंने की वेतन विसंगतियों पर चर्चा

उनियारा | राजस्थानसीनियर टीचर्स एसोशिएशन (रास्टा) उनियारा की बैठक बुधवार को देहलवालजी मंदिर में संरक्षक सत्यनारायण शर्