- Hindi News
- सोलतपुरा केस : तीन को जेसी दो को भेजा बाल सुधार गृह
सोलतपुरा केस : तीन को जेसी दो को भेजा बाल सुधार गृह
उनियारा | सोलतपुरागांव के रामचरण हत्याकांड में गिरफ्तार उसकी बीवी साले के दो लड़कों (महिला के भतीजों) को पुलिस ने रविवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के समक्ष पेश किया। वहां से तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। हत्या में शामिल दो नाबालिगों को बाल सुधार न्यायालय में पेश करने पर बाल सुधार गृह भेज दिया।
डीएसपी सहदेव कविया ने बताया कि पुलिस ने रविवार को मृतक रामचरण मीणा की प|ी लाड़बाई, साले के बेटे हरिकेश जयराम मीणा को न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के समक्ष पेश किया गया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया। मृतक के नाबालिग पुत्र साले के नाबालिग पुत्र को बाल सुधार न्यायालय में पेश किया। वहां से दोनों को बाल सुधार गृह में भेज दिया गया।
स्कूलसे हटाए अतिक्रमण : रानीपुरानयागांव के विद्यालय के खेल मैदान विद्यालय परिसर में कई सालों से रहे अतिक्रमण को तहसीलदार नगरफोर्ट पुलिस ने हटवाकर नापचौक करके विद्यालय को आबंटित जगह मुहैया करवा दी है।