पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीसलपुर से कम की पानी निकासी

बीसलपुर से कम की पानी निकासी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजमहल | बीसलपुरबांध के दोनों गेटों से गुरुवार को 2400 क्यूसेक पानी की निकासी जारी रखी। त्रिवेणी का जलस्तर 1.90 मीटर दर्ज किया गया। बांध के सहायक अभियंता मनीष बंसल ने बताया कि बांध के जलग्रहण क्षेत्र से पानी की आवक कम होने पर पानी की निकासी भी कम की जा रही है। गुरुवार को गेट नंबर 9 10 को 20-20 सेमी खुला रख 2400 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

दोबांधों पर चल रही है वेस्टवेयर

उनियारा | तहसीलक्षेत्र के दो बड़े बांधों ठिकरिया कुम्हारिया पर 5-5 सेमी की वेस्टवेयर चल रही है। जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता रामकरण मीणा ने बताया कि गलवा में 20 फुट, गलवानिया बांध 13 फुट 7 इंच, श्योदानपुरा बांध 16 फुट 10 इंच, दूदी सागर में 9 फुट 11 इंच पानी की आवक हुई है।

राजमहल. बीसलपुरबांध के दो गेटों से छोड़ा जा रहा पानी।