पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 24 करोड़ रुपए की जल योजनाएं मंजूर

24 करोड़ रुपए की जल योजनाएं मंजूर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवली-उनियाराविधायक राजेंद्र गुर्जर की मांग पर राज्य सरकार ने विधानसभा क्षेत्र की 11 पेयजल योजनाओं पर 24 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इन योजनाओं पर शीघ्र ही कार्य शुरू होगा।

विधायक गुर्जर ने बताया कि बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री जल संसाधन मंत्री को पेयजल समस्या से अवगत करवाया था। इस पर मुख्यमंत्री ने देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की 11 पेयजल योजनाओं पर 24 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इसके तहत देवली तहसील क्षेत्र की बघेरा, बीजवाड़, डाबरकलां की योजना पर 15.27 करोड़ रुपए, दूनी-आवां पेयजल योजना पर 3.48 करोड़, ग्राम बंथली की पेयजल योजना पर 57 लाख, ग्राम संथली की योजना पर 80 लाख, ग्राम राजमहल की योजना पर 99 लाख, ग्राम कासीर-देवली गांव की योजना पर 75 लाख, ग्राम आमली की योजना पर 47 लाख एवं ग्राम जलसीना की योजना पर 58 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। इसी प्रकार उनियारा तहसील की ग्राम पंचायत पचाला के रिजोदा ग्राम की योजना पर 38 लाख रुपए, ग्राम पलाई की योजना पर 69 लाख, ग्राम पंचायत झुंडवा के ग्राम रोहित की योजना पर 28 लाख रुपए की मंजूरी जारी की है। उधर नमोकार सामाजिक स्वास्थ्य एवं शैक्षणिक विकास समिति के मंत्री प्रेमचंद जैन ने देवली गांव-कासीर पेयजल योजना मंजूर कराने पर विधायक का आभार जताया है। जैन ने पेयजल योजना स्वीकृति की मांग पर विधायक को पत्र भी लिखा था। पेयजल योजना स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है।