पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरकारी कार्यालयों में रात में बिजली बंद रखें

सरकारी कार्यालयों में रात में बिजली बंद रखें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरकारीकार्यालयों में बिजली के बिल की अधिक राशि आने पर एसडीएम हिम्मतसिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को उपयोग के अनुसार ही बिजली उपकरण चालू रखने के निर्देश देकर रात में बिजली बंद रखने को कहा है। एसडीएम ने बताया कि किसी भी सरकारी कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी कार्य खत्म होने के बाद बल्ब, ट्यूबलाइट, पंखा आदि बंद करके ही निकलें। औचक निरीक्षण में अगर पता चला कि आदेश की अवहेलना की जा रही है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।