पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का आह्वान

समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का आह्वान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वहिंदू परिषद जयपुर प्रांत की बैठक बजरंग दल व्यायाम शाला भूतेश्वर महादेव मंदिर में जिलाध्यक्ष सियाराम गौतम की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष शिवशंकर गौतम ने हिंदू संस्कृति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि विभिन्न हिंदू संगठनों के माध्यम से देश के विकास में सहयोग होगा। नगर पालिका अध्यक्ष शंकरलाल ठाडा ने सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। बजरंग दल की ओर से व्यायाम शाला शुरू करने की सराहना करते हुए कहा कि इस शाला में नियमित आने से शारीरिक, सामाजिक, संगठनात्मक मजबूती मिलती है। संघ चालक प्रेमचंद जैन, तहसील संयोजक नरेश गुर्जर, धर्मजागरण के जिलाध्यक्ष बलभद्रसिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर ओमप्रकाश वैष्णव को जिला अखाड़ा प्रमुख, सीताराम को नगर संयोजक हेमराज कुशवाह को सहसंयोजक मनोनीत किया गया। बैठक में नगर कार्यवाह गिरधर गगरानी, प्रभुलाल कुशवाह, बालकिशन शर्मा, दिनेश कुमावत, किशन खिंची, सुरेश कुमावत, प्रहलाद प्रजापत, हंसराज गुर्जर, भैंरूलाल प्रजापत, जगदीश साहू, महावीर खिंची, विनोद बैरवा, यशवंत महावर, नितिन खंडेलवाल, योगेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।