- Hindi News
- अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम को सूची भेज दी है
अतिक्रमण हटाने के लिए एसडीएम को सूची भेज दी है
उनियारा | राष्ट्रीयराजमार्ग पर उनियारा में सीसी रोड निर्माणाधीन का अधीक्षण अभियंता एमजी माहेश्वरी ने मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उनियारा में डिप्टी ऑफिस से पोस्ट ऑफिस के आगे पुलिया तक सीसी रोड का निर्माण चल रहा है। इसमें एक ओर तो पांच मीटर की सड़क बन गई दूसरी ओर पांच मीटर का निर्माण चालू है। इसका निरीक्षण करने के बाद अधीक्षण अभियंता एमजी माहेश्वरी ने सीसी रोड पर पटरी बनाने तथा गीले कच्चे रोड पर सड़क नहीं बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क किनारे रहे बिजली के पोलों का सर्वे कर बिजली निगम को सूचित करने को कहा। निरीक्षण के दौरान सड़क की मोटाई एवं सीमेंट डालने से पहले बिछाई गई गिट्टी को देखा तथा सड़क की मोटाई की नाप करवाई। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि हाइवे पर हो रहे अतिक्रमण की सर्वे की सूची एसडीएम तहसीलदार को दी गई है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता भगवान सिंह मीणा, सहायक अभियंता गोर्धनसिंह भी मौजूद थे।
उनियारा . राष्ट्रीयराजमार्ग में सीसी रोड निर्माण कार्य के दौरान निरीक्षण कर नाप लेते अधीक्षण अभियंता एमजी माहेश्वरी।