शिकायतों का समय पर निराकरण करें
उनियारा | एसडीएमकार्यालय में एसडीएम हिम्मतसिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक बैठक हुई। एसडीएम ने सुगम पोर्टल राजस्थान संपर्क ऑनलाइन पोर्टलों पर प्रतिदिन लॉगइन करने के साथ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाली शिकायतों का निराकरण शीघ्र करें लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर रिपोर्ट पेश करें। गांव-ढाणियों के लोगों को अधिक से अधिक शौचालय बनाने के लिए प्रेरित कर शौचालय बनवाएं इस योजना से मिलने वाली राशि को समझाएं। चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने के लिए तहसीलदार को पाबंद करते हुए कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम ने ग्रामीणों को भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने के साथ शिविर में आने वाले परेशानियों को हल करने के निर्देश दिए। बैठक में तहसीलदार डीपी गर्ग, विकास अधिकारी नेतराम मीणा, बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका शर्मा, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षाधिकारी दशरथ सोनी, नायब तहसीलदार बनेठा त्रिलोकचंद बैरवा सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
उनियारा . एसडीएमकार्यालय में एसडीएम हिम्मत सिंह विभाग के अधिकारियों की बैठक लेेते हुए