- Hindi News
- उनियारा में सत्तापक्ष के पार्षद आपस में ही िभड़े
उनियारा में सत्तापक्ष के पार्षद आपस में ही िभड़े
नगरपालिका की साधारण सभा की सोमवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। दो पार्षद आपस में उलझ पड़े। नौबत गाली-गलौज तक पहुंच गई। इस दौरान अन्य पार्षदों ने दोनों पार्षदों को समझाकर मामला शांत कराया।
पालिकाध्यक्ष शंकरलाल ठाडा की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा पार्षद किशन खिंची ने पहले किसी मामले में मिलने जाने पर पालिकाध्यक्ष पर चैंबर से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए निंदा प्रस्ताव पारित करने की बात रखी तो सत्तापक्ष के पार्षद वाजनूर से तकरार हो गई। इस दौरान वाजनूर ने कहा कि पालिकाध्यक्ष के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं करने दूंगा। बैठक में देवली-उनियारा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गुर्जर ने भी शिरकत की।
बैठक में पार्षद राधेश्याम मेरोठा ने नगर पालिका की सिवायचक जमीन को चिह्नित करवाकर नोटिस बोर्ड लगाने, पार्षद कानसिंह, श्रीराम गोयल ने वार्डों में बिजली के पोलों पर ट्यूबलाइट, मर्करी, बल्ब नहीं होने से अंधेरा रहने की परेशानी के बारे में बताया। पालिका उपाध्यक्ष मुन्नी देवी ने वार्ड में हो रही गंदगी एवं क्षतिग्रस्त नालियों की मरम्मत करवाने की मांग रखी। वहीं सभी पार्षदों ने कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान पालिका द्वारा भेदभाव नहीं करने की मांग उठाई गई।
ऐसी कोई बात नहीं हुई, आरोप निराधार हैं
समारोहों के लिए बनाई समितियां
नगर पालिका की साधारण सभा की बैठक में मौजूद पार्षद।
उनियारा. नगरपालिका उनियारा की साधारण सभा की बैठक में उलझते पार्षद।