पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रों के बैठने के लिए जगह नहीं होने पर एसडीएम से की शिकायत

छात्रों के बैठने के लिए जगह नहीं होने पर एसडीएम से की शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेके राजकीय महाविद्यालय में संचालित कृषि संकाय के छात्र-छात्राओं के बैठने के लिए पर्याप्त कमरा एवं प्रयोगशाला नहीं होने के कारण छात्रों ने एसडीएम कार्यालय में सोमवार को एसडीएम हिम्मत सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।

सोमवीर, भूपेंद्र, दिनेश, प्रमोद, विकास, विजय, यश, पुष्कर, संदीप, मुकेश, धर्मेंद्र, राजेंद्र आदि ने ज्ञापन में कहा है कि कृषि महाविद्यालय में विभिन्न जिलों के करीब 117 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। गत वर्ष इस महाविद्यालय में कृषि संकाय में जेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुरू होने के साथ ही कृषि संकाय की शुरुआत हुई थी। इस सत्र में भी करीब 60 छात्र-छात्राओं ने प्रथम वर्ष में प्रवेश ले लिया। छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने के साथ बैठक ने समस्या का समाधान नहीं किया गया। इस कारण द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को प्रयोगशाला में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। इस कारण व्याख्याता प्रयोगशाला में छात्र-छात्राओं से प्रयोग तक करवा नहीं पा रहे हैं। वहीं कृषि संकाय में दो वर्ष से छह विषयों के व्याख्याता नहीं हैं। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने कृषि मंत्री, शिक्षा संकुल जयपुर, कृषि निदेशालय को भी पत्र प्रेषित किया है।

तालातोड़कर घर से जेवर पार (दूनी) : घाड़थाना क्षेत्र के गैरोली ग्राम में तीन-चार दिन से चोरी का सिलसिला जारी है। एएसआई शिवजीराम सैन ने बताया कि गैरोली ग्राम पंचायत के पूर्व उपसरपंच किशनलाल गुर्जर के घर का रविवार रात ताला तोड़कर चोर बक्सा ले गए। बक्सा में से जेवरात निकलकर बक्सा खेत में पटक गए।

उनियारा. महाविद्यालयके कृषि संकाय में समस्याओं के निराकरण की मांग पर एसडीएम को ज्ञापन देते छात्र