पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वनकर्मियों ने कराया राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा

वनकर्मियों ने कराया राजकार्य में बाधा डालने का मुकदमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा | भोजपुरावन नाका क्षेत्र के झालरा घाटी में से वनकर्मियों से मारपीट कर वर्दी फाड़ने पर वनकर्मियों ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट करने राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।

थानाधिकारी प्रेमसिंह नाथावत ने बताया कि क्षेत्र के भोजपुरा वन नाका के सहायक वनपाल रंगलाल पुत्र बलदेव माली ने मामला दर्ज करवाया कि वनकर्मी मुकेश चौधरी हरजेंद्र सिंह गुर्जर, भंवर लाल के साथ गश्त कर रहे थे। झालरा घाटी में अवैध रूप से पत्थर भरकर रही ट्रैक्टर ट्रॉली को रोका। इसके बाद जीप में सवार होकर आए लक्ष्मण जाट 10-15 व्यक्तियों ने वनकर्मियों पर लाठियों, पत्थरों से हमला कर दिया। समझाने पर सहायक वनपाल के साथ भी धक्का-मुक्की मारपीट कर वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।





खनन वालों के रहते हैं हौसले बुलंद

तहसील क्षेत्र में कई दर्जन जगह पर अवैध खनन के तहत पत्थर एवं बजरी के दिन रात कई दर्जन ट्रैक्टर ट्रॉलियां दिन रात आती-जाती रहती हैं। इसकी जानकारी प्रशासन, राजस्व विभाग, वनविभाग के अधिकारियों को भी है। मगर लंबे समय तक संयुक्त अभियान नहीं चलाने के कारण अवैध खननकर्ताओं के हौसले बुलंद रहते हैं। यही कारण हैं कि वनविभाग के कर्मचारी कम रहने के कारण जब वह कोई कार्रवाई की जाती है तो अवैध खनन में लिप्त लोग एक साथ आकर वनकर्मियों के साथ मारपीट करते हैं।