पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवनिर्वाचित सरपंच संभालने लगे हैं कार्यभार

नवनिर्वाचित सरपंच संभालने लगे हैं कार्यभार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतीराजसंस्थाओं के चुनावों के बाद निर्वाचन विभाग की रोक हटने से अब ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंच कार्यभार संभालने लगे हैं। इससे अब जनता के करीब दो माह से रुके कार्य पूर होने की उम्मीद बनने लगी है। नवनिर्वाचित सरपंचों में कुछ तो अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में ग्राम पंचायतों में कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं, तो कुछ कोरम के साथ पहुंचकर कार्यभार ले रहे हैं।

इसी क्रम में पलाई ग्राम पंचायत सरपंच राम भरोसी मीणा अलीगढ़ में भगवान वैध ने अपने समर्थकों के साथ कार्यभार ग्रहण कर पंचायत के कामकाज को देखना शुरू कर दिया है। उनियारा पंचायत समिति की रानीपुरा ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच रामजानकी मीणा ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सरपंच रामजानकी मीणा ने कहा कि वह ग्राम पंचायत क्षेत्र के सभी वर्गों को साथ लेकर विकास का कार्य करेगी तथा लोगों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ दिलवाया जाएगा। इस अवसर पर मानसिंह हाड़ा, शंकर लाल मीणा, गंगाबिशन, रामदेव, मुकेश नागर, राधेश्याम नागर, बद्री नागर, सत्यनारायण मीणा, आशाराम सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

राजमहल| चुनावआचार संहिता के चलते चुनाव जीतने के बाद भी कई दिनों तक कार्यभार नहीं संभाल पा रहे नवनिर्वाचित सरपंचों ने रविवार को आचार संहिता समाप्त होने के साथ ही सोमवार को समारोह आयोजित कर अपना अपना कार्यभार संभाल लिया। समारोह में राजमहल सरपंच चांद खां मंसूरी को पूर्व सरपंच दुर्गा मीणा ने तथा गांवड़ी सरपंच गोरधन मीणा को पूर्व सरपंच राजकंवर ने कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में राजमहल सी.आर. कृष्णा शर्मा का भी पंचायत परिसर में शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

बनेठा| उपतहसीलमुख्यालय पर मिनी सचिवालय में नव निर्वाचित सरपंच नरेंद्र सैनी तथा वार्ड पंचों का कार्यभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित प्रधान ममता जाट रही, जबकि अध्यक्षता जिला परिषद सदस्य सुशीला गुर्जर ने की। वही पंचायत समिति सदस्य प्रवीण सेन, शकुंतला चौधरी, रामप्रसाद सैनी थाना प्रभारी शिवजी लाल गुर्जर, बैक आॅफ बड़ौदा के मेनेजर आर.बी. नामा विशिष्ट अतिथि रहे।