पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बालापुरा में स्वाइन फ्लू मरीजों का इलाज

बालापुरा में स्वाइन फ्लू मरीजों का इलाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा | क्षेत्रके बालापुरा ढाणी में गत दिनों स्वाइन फ्लू से पीड़ित एक जने की मौत हो जाने के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक में 6 टीमें गठित की हैं। क्षेत्र में सर्दी-जुकाम एवं खासी से पीड़ित 127 रोगियों का मौके पर उपचार किया जा रहा है। कार्यवाहक बीसीएमएचओ डॉ. हनुमान मंगल ने बताया कि उनियारा ब्लॉक में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे के दौरान खांसी जुकाम के 115 मरीज पाए गए हैं। उनियारा में स्वाइन फ्लू की जांच की कोई सुविधा नहीं होने से लोगों का महज सर्दी-जुकाम एवं खांसी का उपचार ही किया जा रहा है। गत दिनों क्षेत्र के फूलेता ग्राम पंचायत के बालापुरा ढाणी में मायाराम पुत्र गंगाराम मीणा की स्वाइन फ्लू से मौत हो जाने के बाद गांव एवं आसपास के घरों में किए गए सर्वे के दौरान मृतक के संपर्क में आए परिजनों सहित करीब 10 लोगों जिनके जिनके खांसी, सर्दी जुकाम, बुखार से पीड़ित हैं उनका ककोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. शिशिर हाड़ा के नेतृत्व में उपचार चल रहा है।

स्वाइनफ्लू के दाे रोगी मिले

टोंक | स्वाइनफ्लू की जांच के बाद दो और लोगों को पॉजिटिव मिला है। सीएमएचओ सुभाष खेलिया ने बताया कि छावनी निवासी गोरान डिग्गी निवासी मदनलाल गुर्जर के स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया है। इनका उपचार किया जा रहा है। गोरान का जयपुर के जेके लोन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 29 पॉजिटिव केस सामने चुके हैं तथा पांच लाेगों मौत हो चुकी हैं।