हाइवे पर खड़ा ट्रक चोरी
उनियारा | थानामें हाइवे से खड़े ट्रक को चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। थानाप्रभारी प्रेमसिंह नाथावत ने बताया कि काफला बाजार टोंक निवासी अकबर मियां टोंक से ट्रक लेकर सवाईमाधोपुर की ओर जा रहा था। उनियारा के आगे सवाईमाधोपुर रोड पर सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर शौच करने चला गया। जब वापस लौटा तो मौके से ट्रक गायब था। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।