पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 4.50 करोड़ रुपए से बदलेगी पाइप लाइन

4.50 करोड़ रुपए से बदलेगी पाइप लाइन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बेमें बिगड़ती पेयजल व्यवस्था से उपभोक्ताओं को निजात मिलेगी इसके लिए जलदाय विभाग ने 4 करोड़ 38 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा हैं। जानकारी के अनुसार उनियारा कस्बे के पन्द्रह वार्ड में करीब 40 साल पहले जलदाय विभाग द्वारा पाइप लाइन बिछाई गई थी,उस समय किसी वार्ड में 8 इंची, कहीं पर 6 तो किसी में 4 2 इंची की पाइप लाइन बिछी हुई हैं,वहीं उपभोक्ता बढ़ने के साथ पानी की मांग अधिक होने लगी है। विभाग ने जिस समय पाइप लाइन बिछाई थी,उस समय इतनी आबादी नहीं थी एवं करीब सात से 8 फुट नीचे लाइन डाल दी, जिससे कई जगह तो पाइप लाइन में जंग जाने से लिकेज गया ता कहीं पर मोड पर ज्वाईट नहीं मिल पा रहा हैं,क्योंकि अधिक खुदाई करने पर उसके ईर्द-गिर्द बने मकानों को गिरने का खतरा रहता हैं इस कारण कस्बे में पेयजल व्यवस्था बिगडी हुई है। किसी वार्ड में तो बोंरिंग द्वारा खारा पानी सप्लाई किया जा रहा हैं,जबकि गलवा बांध में पर्याप्त पानी होने के बाद भी अधिक वार्ड में बोरिंग का पानी पीने को मिल रहा हैं। उधर गलवा बांध से फिल्टर प्लांट तक भी सीमेंट के पाइप लाइन डाल रखी हैं,जब बरसात शुरू होती हैं तो मिट्टी का वजन से सिमेंट की पाइप लाइन टूट जाने से हजारों गैलन पानी व्यर्थ बहता रहता है वहीं गिली मिट्टी में लिकेज नहीं मिल पाने विभाग को जानकारी नहीं मिल पाने से फिल्टर प्लांट भर नहीं पाता है। वहीं पेयजल से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए विभाग ने करीब 4 करोड 38 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाकर भेजा हैं,जिसमें कस्बे के सभी वार्ड में 2, 4, 6 इंची पाइप लाइन एवं गलवा बांध से फिल्टर प्लांट तक लोहे के पाइप बिछाए जाएंगे एवं पानी की टंकी बनेगी

जलदाय विभाग के सहायक अभियंता अशोक गुप्ता का कहना है कि उनियारा में सभी वार्डो में पाइप लाइन बदलने सहित कई प्रस्ताव लेकर 4 करोड़ 38 लाख उच्चधिकारियों को भेजा था, मगर चीफ इंजीिनयर जयपुर के यहां से कोई आपत्ति के कारण पत्रावली वापस गई है। इसमें कमी को पूरी करके पत्रावली पुन: भेजी जाएगी एवं वित्तिय स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।