पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस भाजपा की गुटबाजी हावी रही पंचायत चुनाव में

कांग्रेस-भाजपा की गुटबाजी हावी रही पंचायत चुनाव में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतराजचुनाव में कांग्रेस भाजपा की गुटबाजी सामने देखी गई। पार्टियों में गुटबाजी के कारण ही कांग्रेस का प्रधान एवं भाजपा भी उपप्रधान का नहीं बना सकी। गौरतलब है कि उनियारा पंचायत समिति के 17 वार्ड सदस्य हेें, जिनमंेे से 8 कांग्रेस, 7 भाजपा 2 निर्दलीय सदस्य विजयी हुए। जिसमें से वार्ड नम्बर 14 से ममता जाट जो उनियारा कृषि मंडी अध्यक्ष मन्नी देवी जाट की पुत्री हैं। पूर्व विधायक रामनारायण मीणा के आर्शिवाद के कारण ही कांग्रेस पार्टी से मंड़ी अध्यक्ष पद पर आसीन हुई थी।

मगर कांग्रेस पार्टी से जाट की पुत्री के लिए टिकट मांगने पर कांग्रेस का टिकट गुटबाजी के कारण काट दिया गया जिसके बाद निर्दलीय के रूप में ममता जाट को चुनाव मैदान में ऊतकर जीत हांसिल की। इसके बाद कांग्रेस ने दो दिन तक बाड़ेबंदी कर दोनों निर्दलीय को मिलाने का प्रयास किया एवं जिले से पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक एवं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने काफी प्रयास कांग्रेस का प्रधान बनाने की कोशिश की, मगर गुटबाजी होने के कारण कांग्रेस पदाधिकारी एक जाजम में नहीं बैठ सके इस कारण निर्दलीय सदस्य ममता जाट का भाजपा ने थामन पकडा एवं दोनों निर्दलीय को बाड़ेबंदी करके भाजपा का प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल कर ली। उधर क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुुर्जर उनियारा पंचायत समिति में भाजपा प्रधान बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कस रखी थी एवं कांग्रेस समर्पित चौथमल जाट से मिलकर उनकी पुत्री ममता जाट को भाजपा की सिम्बल से प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल की,जिससे विधायक गुर्जर का कद बढ़ गया मगर भाजपा की गुटबाजी के कारण उपप्रधान का पद नहीं ले सके एवं कांग्रेस के नन्दकिशोर साहू इस पद पर काबिज हो गए। यदि कांग्रेस में गुटबाजी नहीं होती तो पंचायत समिति प्रधान पद पर कांग्रेस का ताज रख सकते थे। मगर भाजपा कांग्रेस की गुटबाजी नजर रही हैं, जो आगामी माह में नगर पालिका उनियारा के चुनावों में भी देखने को मिल सकती है।