पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रानीपुर को अभयारण्य घोषित करें

रानीपुर को अभयारण्य घोषित करें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा| कृष्णमृगों के लिए विख्यात उनियारा तहसील के वन क्षेत्र रानीपुरा में अवैध शिकार को रोकने के लिए राज्य सरकार द्वारा इस वन क्षेत्र को अभयारण्य घोषित किया जाये। इस संर्दभ में उनियारा विकास मंच एवं निर्मल ऐजुकेशन वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में बताया कि वाइल्ड लाइफ सोसायटी द्वारा इस वन क्षेत्र को अभयारण्य घोषित करवाने के लिए लम्बे समय से प्रय|शील है। इस बारे में भारत सरकार एवं राज्य सरकार को कई दर्जन ज्ञापन दिए गए मगर इस ओर कोई ध्यान अभी तक नहीं दिया गया। रानीपुरा वनक्षेत्र जिले के उनियारा, अलीगढ़, ककोड़, नगरफोर्ट क्षेत्र में फैला हुआ हैं तथा इस वन क्षेत्र में झालरा ककोड़ के पहाड़ क्षेत्र भी आते हैं। इन हिरणों के शिकार के लिए इन क्षेत्रों में हो रहे अवैध खनन पेड़ों की कटाई होना भी प्रमुख कारण रहता हैं। इसके अलावा वन क्षेत्र में वन्यजीवों की मौेत का कारण पानी की कमी भी है। गर्मी का मौसम आते ही वन क्षेत्र के ताल-तलियां सूख जाते हैं।