- Hindi News
- हादसे में मरने वाले कांस्टेबल की अंत्येिष्ट
हादसे में मरने वाले कांस्टेबल की अंत्येिष्ट
टोंक-देवलीराजमार्ग पर हादसे में मरने वाले पुलिस कांस्टेबल का शुक्रवार को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर पुलिसकर्मी तहसीलदार भी मौजूद थे। घाड थाना क्षेत्र के केदार गांव निवासी रामलाल मीणा टोंक में पुलिस कंट्रोल रूम में कार्यरत था। गुरूवार रात बाइक पर टोंक से अपने गांव जा रहा था। महुआ बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी। शुक्रवार को मृतक कांस्टेबल रामलाल का उसके पैतृक गांव केदारा में सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर दूनी तहसीलदार दयाराम मीणा, घाड थानाप्रभारी श्रीनिवास जांगिड़, मेंहदवास थाना एएसआई रामकुंवार सहित पुलिस लाइन से आए जाब्ता ग्रामीण मौजूद थे।
बीपीसीकी बैठक नहीं, अवैध निर्माण जारी
उनियारा|नगर पालिकाउनियारा के भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष ने अधिशाषी अधिकारी, अध्यक्ष को ज्ञापन देकर भवन निर्माण समिति की बैठक बुलाने के लिए 8 बार मांग करने के बाद भी बैठक नहीं बुलाई है। इस कारण से कस्बे के अंदर हर वार्ड गली मोहल्लों में नगर पालिका की अनुमति के बिना ही अवैध निर्माण हो रहे है। भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष किशन खींची ने ज्ञापन देकर बताया कि उनियारा शहर में नगर पालिका की जमीन वार्ड के लोगों ने अवैध निर्माण कर भवन बना रहे है। ऐसे कई लोगों की पत्रावलियां भी पालिका में पालिका में जमा हैं। इस कारण से बैठक में मंजूरी नहीं मिलने से राजस्व हानि उठानी पड़ रही हैं।