पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला मरी, दो घायल

दीवार ढहने से बुजुर्ग महिला मरी, दो घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्रके बराना ग्राम में एक कच्चे मकान की दीवार ढह जाने के कारण एक बुजुर्ग महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई दो जने घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस ने सवाईमाधोपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही पचाला चौकी से पुलिस तहसीलदार डीपी गर्ग मौके पर पंहुचे।

जानकारी के अनुसार सवाईमाधोपुर जिले के रवाजनाडूंगर निवासी कजोड़ी ६० वर्षीय प|ी रामनारायण कुम्हार बराना गांव में किसी की मृत्यु होने पर शोक में शामिल होने आई थी। वह सोमवार को गांव के एक धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गई थी, उसी के पास लड्डू पुत्र प्रभुलाल नाथ राजेश नाथ का कच्चा मकान है। संत के बने धार्मिक जगह पर दर्शन कर वह पास ही रुककर बातें करने लगी। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की दीवार ढह गई, जिसमें कजोड़ी मलबे में दब गई एवं मृत्यु हो गई, वहीं गुलाब कुम्हार लड्डू नाथ भी दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सवाईमाधोपुर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पचाला पुलिस चौकी अलीगढ पुलिस चौकी से आए एएसआई पुलिसकर्मी तहसीलदार डीपी गर्ग घटनास्थल का जाएजा लिया एवं कार्रवाई की।

उनियारा. बरानागांव में कच्चे मकान की ढही दीवार।