पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में सोते किसान की हत्या

खेत में सोते किसान की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा. किसानकी हत्या के बाद उसके शव को हाइवे पर रखकर प्रदर्शन करते लोग।

उनियारा. आरोपियोंकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर ट्ैक्टर ट्रॉिलयों से हाइवे पर लगाया जाम।

उनियारा. समझाइशकरते पुलिस अधिकारी।

भास्कर न्यूज | उनियारा/अलीगढ

क्षेत्रके सौलतपुरा गांव में बीती रात्रि को खेत में सो रहे एक किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। पास ही सो रहे मृतक के लड़के ने भागकर ग्रामवासियों को मोबाइल से सूचना दी। इसके बाद ग्रामवासी मृतक के परिजन आए, मगर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। मृतक के परिजन ग्रामवासियों ने पहले इसमें लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार की मांग की। इसके बाद परिजन ग्रामवासी राष्ट्रीय राजमार्ग ११६ टोंक-सवाईमाधोपुर के आमली मोड़ पर शव को सड़क पर रखकर ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर जाम लगा दिया। परिजन ग्रामवासियों से एसडीएम हिम्मतसिंह डीएसपी सहदेव कविया ने सात दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन देने के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम खोला।

जानकारी के अनुसार सौलतपुरा निवासी रामचरण (41) पुत्र रामनारायण मीणा करीब आठ-दस साल से खेत में बनाए एक कमरे रहकर खेती की रखवाली परिवार के सदस्यों के साथ करता है। बीती रात को परिवार के साथ खाना खाने के बाद करीब 11 बजे सो गया। करीब 11:30 बजे के आसपास मुंह पर कपड़ा लगाकर करीब 6 लोग आए एवं रामचरण पर हमला कर दिया। उसी दौरान रामचरण का लड़का मुनीम मीणा की नींद खुल गई, उसने देखा कि मुंह पर कपड़ा लगाए चार जने धारदार हथियार से उसके पिता पर हमला कर रहे हैं एवं खाट के आगे पीछे दो जने खड़े थे। वह कुछ दूर होने के कारण खाट से उठकर कमरे में चला गया एवं मोबाइल लेकर कमरे की खिड़की से कूदकर ग्राम के कुछ लोगों को सूचना दी। इसके बाद गांव से लोग आए, तब तक सभी आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी अलीगढ़ पुलिस को देने के बाद डीएसपी सहदेव कविया एवं दो थाने की पुलिस, आमली चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचे एवं खेत के चारों ओर आरोपियों की तलाश की, मगर आरोपी नहीं मिले। रात को भी पुलिस अधिकारी मौके पर रहकर जानकारी जुटाते रहे। सोमवार की सुबह तहसीलदार डीपी गर्ग पहुंचकर घटना की जानकारी ली। मौके पर मृतक रामचरण मीणा का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए दो डॉक्टर को बुलवा लिया, मगर ग्रामवासी परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया एवं पहले आरोपियों को गिर