युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
शहरमें न्यायालय के सामने एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। मकान मालिक बीती रात्री को किसी काम से आया तो उसको युवक फंदे पर लटके हुए मिलने पर पुलिस को सूचना दी, मगर रात्रि में परिजनों के नहीं आने फोटोग्राफ नहीं होने के कारण पुलिस ने कार्यवाही नहीं की एवं शव रात भर फंदे से झूलता रहा। सोमवार को उनियारा पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार उनियारा निवासी देवेन्द्र कुमार (40) पुत्र नृसिंहलाल कलाल न्यायालय उनियारा के सामने कोमल सुवालका के मकान में किराए से रहता था एवं देवेन्द्र चालक था एवं स्वयं की गाड़ी चलाता था। उसके मात-पिता की पहले ही मौत हो गई थी एवं वह अकेला था, उसकी बहिन की शादी पहले कर दी थी। रविवार को मकान मालिक कोमल कुमार रात्रि करीब आठ बजे किसी काम से आया तो उसने किराएदार देवेन्द्र के कमरे की बिजली जलती हुई नजर आई एवं बाहर मुख्यद्वार पर ताला लटका हुआ था। वह दीवार को फांदकर अंदर गया एवं कमरे की जाली से देखा तो वह दंग रह गया एवं घबरा गया एक पड़ोसी दुकानदार को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनियारा पुलिस को सूचना दी, मगर मृतक के परिजन आने के बाद आपस में वार्ता की, जिसके बाद सुबह होने का इंतजार करते रहे। शव रातभर फंदे से लटका रहा। पुलिस ने सुबह किवाड़ तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा एवं कार्रवाई कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया।
लाश तीन से पांच दिन पुरानी
शवका पोस्टमार्टम करवाने पर चिकित्सकों का कहना है कि लाश करीब तीन से पांच दिन पुरानी है। शव अधिक दिन का होने के कारण काफी बदबू कर रहा था। वहीं मकान मालिक कोमल पुत्र शिवप्रसाद सुवलका ने थाने में मामला दर्ज कराया कि देवेन्द्र कुमार करीब चार माह से किराए से रह रहा था, मगर पिछले राता को अचानक मकान पर आने पर देवेन्द्र कुमार का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
परिजनोंने दी सहमति
^रातमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकती थी एवं परिजनों ने भी सुबह कार्रवाई के लिए सहमति दी थी, क्योंकि रात में कमरे का ताला तोड़कर फोटोग्राफ सहित कई जानकारियां जुटाना संभव नहीं था। इस कारण शव को रात में नीचे नहीं उतारा एवं सोमवार को कार्रवाई की गई। -सहदेवकविया, डीएसपी