उनियारा-बूंदी सड़क का सर्वे पूरा
पीडब्ल्यूडीने बूंदी से उनियारा वाया आवा दूनी नगरफोर्ट होती हूई 210 करोड़ रू की लागत से बनाई जाने वाली सड़क का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया है। सडक निर्माण का सर्वे राजस्थान राज्य सड़क विकास निगम (आरएसआरडीसी) द्वारा करवाया गया है। सर्वे पर 1.76 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
रविवार की शाम कस्बे के दूणजा माता धर्मशाला में भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रभुलाल सैनी ने भास्कर को बताया कि प्रदेश में 20 हजार किमी सड़कों का जाल पीपीपी मॉडल पर पीडब्ल्यूडी द्वारा करवाया जाएगा जिसमें बूंदी से उनियारा वाया दूनी, आंवा, नगरफोर्ट, पलाई, बोसरिया, रूणिजा, बूंदी का गोठडा, अलोद, दबलाना तक 104 किमी सडक का निर्माण करवाया जाएगा जिसकी लंबाई 7 मीटर चौडी़ होगी। 210 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाने वाली इस सडक के सर्वे पर 1 .76 करोड रुपए खर्च कर सर्वे रिपोर्ट सरकार ने मंगवा ली है। इस सड़क के बनने से सवाई माधोपुर, टोंक बूंदी जिले की दूरियां कम हो जाएंगी। उनियारा से बूंदी तक बनाई जाने वाली सड़कों के बीच अलोद की पूलिया के अलावा छोटी बडी पुलियाओं को भी मजबूत किया जाएगा। इस सडक का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा। सड़क के दोनों तरफ पौधरोपण किया जाएगा।
यहांबनेगी पुलिया
उनियारासे बूंदी के बीच बनाने वाली 104 किमी सडक पर अलोद बुंदी का गोठडा की पुलिया को नया बनाया जाएगा।
मंत्रीने सुनी समस्याएं
रविवारकी शाम दूनी आए कृषि मंत्री प्रभूलाल सैनी भाजपा कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। उनकी समस्याए सुनी। उनका जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा के बूंदी जिले के नव निर्वाचित अध्यक्ष शौकिन राठौड का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
इस अवसर भाजपा राष्टीय कार्य समिति सदस्य राजेश राजंवशी ,पूर्व उपप्रधान, सत्यनारायण माहेश्वरी, वरिष्ठ भाजपा नेता धनश्याम झंवर, मोती लाल मेहरा, सत्यनारायण सैनी, बाबू लाल खाती, रामदयाल विजय समेत बूंदी , देवली, उनियारा, अलीगढ, टोंक के भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।