- Hindi News
- मोहम्मदगढ़ पशु केंद्र में डॉक्टर नहीं, लगाया ताला
मोहम्मदगढ़ पशु केंद्र में डॉक्टर नहीं, लगाया ताला
मोहम्मदगढ़ पशु केंद्र में डॉक्टर नहीं, लगाया ताला
उनियारा|ग्रामपंचायत मुख्यालय मोहम्मदगढ के पशु चिकित्सालय में एक माह से ताला जडा़ हुआ है। जिसके कारण क्षेत्र के पशुओं को उचित उपचार नहीं मिल पा रहा है। जबकि सरकार पशु अस्पतालों को भी 108 निशुल्क दवा वितरण योजना तर्ज पर हाईटेक बनाकर पशुधन बचाने का दावा कर रही है। मोहम्मदगढ़ निवासी चौथमल जाट, मेघराज जाट, आदि ने पशुपालन एवं कृषि मंत्री विधायक को भेजे गए पत्र में बताया कि मोहम्मदगढ़ ग्राम पंचायत मुख्यालय के पशु अस्पताल में आज तक पशु चिकित्सक नहीं आया।
अस्पताल में नियुक्त कंपाउंड़र का भी करीब एक माह पहले सुथंडा पशु अस्पताल में तबादला हो गया। मगर यहां के पशु अस्पताल में में किसी को नहीं लगाया। जब से पशु अस्पताल के ताला लटका हुआ है।