देवली गांव में बुखार का प्रकोप
तहसीलक्षेत्र के देवली गांव में बुखार का प्रकोप नहीं रुक रहा है। एक ही परिवार के दो जनों को मलेरिया पॉजीटिव के रोगी मिलने पर निजी उपचार करवा रहे हैं। एक पखवाड़ा में बुखार का प्रकोप होने के बाद सीएमएचओ, एसीएमएचओ, उनियारा अलीगढ अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे कर रोगियों को दवाइयां वितरित की थी। इसके बाद उपस्वास्थ्य केंद्र पर एक कंपाउंडर एएनएम को लगा दिया। एएनएम का एक्सीडेंट हो जाने के कारण कंपाउंडर लोकेश शर्मा ही ड्यूटी कर रहा है। पर्याप्त साधन नहीं होने से कई मरीज उनियारा अस्पताल में अपना उपचार करवाने रहे हैं। 7 नवंबर को एजाज पुत्र मोइनुद्दीन एवं शहनाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार से ग्रसित होने के कारण उपचार करवाने आए थे। जिन्होंने उपचार के दौरान ही निजी क्लिनिक में मलेरिया की जांच करवाई। जिसके बाद एजाज के पीएफ मलेरिया एवं शहनाज के पीवीएक्स मलेरिया जांच रिपोर्ट में आई। दोनों का निजी क्लिनिक पर उपचार चल रहा है। इस बारे में डॉ. जितेंद्र सिंह मीणा का कहना है कि देवली गांव में बुखार के रोगियों की जानकारी नहीं मिली है। यदि ऐसा कोई रोगी है तो उसका उपचार किया जाएगा। देवली गांव अलीगढ से 28 किमी है। इस कारण रोगी उनियारा अस्पातल या सोप में ही उपचार करवाने आते हैं।