जूती-चप्पल बनाने का प्रशिक्षण सम्पन्न
टोंक| जिलाउद्योग केंद्र की और से चर्म प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत उनियारा पंचायत समिति की कचरावता ग्राम पंचायत के हमीरपुरा गांव में 15 प्रशिक्षणार्थियों को नई तकनीक से नागरा जूती एवं चप्पल बनाने का संपन्न हुआ। 8 अक्टूबर से 8 दिसंबर तक चले प्रशिक्षण में नई तकनीक से नागरा जूती चप्पल बनाने का कार्य करने की जानकारी दी गई। इस दौरान समापन के अवसर पर बड़ौदा स्वरोजगार संस्थान निदेशक पी.सी.जैन ने प्रशिक्षणार्थियों को टूल किट प्रमाण पत्र प्रदान किए। समापन कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक घनश्याम गुप्ता, सहायक लेखाधिकारी अरविंद नामा सहित प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।