बावड़ी की सफाई करवाने की मांग
उनियारा | कस्बेके बावडी के चौक में स्थित प्राचीन बावडी में व्याप्त गंदगी, कूडा करकट की सफाई करवाने की मांग लोगों ने कलेक्टर से की है। पूर्व पार्षद श्रीराम गोयल, सचिदानंद शर्मा, भीम सिंह, संजय, विष्णु आदि ने प्राचीन बावडी में करीब आठ साल पहले जलदाय विभाग द्वारा कई वार्ड में पेयजल सप्लाई की जाती थी। मगर पानी कम बरसने के कारण बावडी में पानी खत्म हो गया सप्लाई भी बंद कर दी गई। करीब 5 साल से बावडी में भरा पानी गंदगी कचरा से अटा हुआ है। लोग इसमें कूड़ा करकट डाल रहे हैं। वाड़ी की पूर्णतया सफाई करवाकर फिर से पेयजल सप्लाई शुरू कराएं।