लाखों खर्च के बाद भी अनुपयोगी पशु उपस्वास्थ्य केंद्र भवन
मोहम्मदगढ ग्राम पंचायत प्रशासन की अनदेखी लापरवाही के कारण 20 साल पहले लाखों रुपए की लागत से बना पशु उपस्वास्थ्य केंद्र का आज तक उद्घाटन नहीं होने से भवन अनुपयोगी पड़ा हुआ है।
भवन का निर्माण 1996-97 में तत्कालीन सरपंच मीरादेवी के कार्यकाल में हुआ था। तब से अब तक 4 सरपंचों का कार्यकाल पूरा हो चुका है मगर कोई भी इस भवन पर ध्यान नहीं दे रह है। इससे पशुपालकों को अपने बीमार पशुओं को लेकर उनियारा जाना पड़ रहा है।
लोगों ने अब भवन पर अतिक्रमण कर लिए हैं। इसमें पशुओं का चारा भरने के साथ ही यहां बरसात में पशुओं को बांधा जाता है। असामाजिक तत्व किवाड़, खिड़की,जंगले सहित कई कीमती सामान की चोरी करके ले गए। यहां अक्सर शराबियों का जमावड़ा देखा जा सकता है। जगह जगह कांच की फूटी सही बोतलें पड़ी दिखाई दे सकती हैं।