नगर पालिका क्षेत्र में अतिक्रमणों की बाढ़
उनियारा|नगर पालिकाक्षेत्र में अतिक्रमणों की बाढ़ आई हुई है। गली-मोहल्लों सहित सवाईमाधोपुर रोड, सरदारसर्किल के पास, सदर बाजार, न्यू मार्केट, ककोड़गेट से बालिका विद्यालय, सरदार सर्किल के आसपास, पुराना विश्राम गृह, नए बसस्टैंड, कृषि मंडी, जल संसाधन के पास, पलाई मार्ग पोस्ट आॅफिस के पास सहित कई स्थानों पर प्रभावशाली लोगों ने अतिक्रमण कर लिए। अतिक्रमणों से रास्ते गलियां संकरी हो गई हैं। संकरे रास्तों के कारण दुपहिया वाहनों के भी निकलने में परेशानी होती है। एसडीएम नागर पालिका अधिकारियों, कर्मचारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी अतिक्रमणों को निस्तारण नहीं किया जा रहा है। एसडीएम सुभाषचंद शर्मा का कहना है कि अतिक्रमण कस्बे से हटाने के लिए पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं।