सबसे बड़े अस्पताल में एक ही कंपाउंडर
सबसे बड़े अस्पताल में एक ही कंपाउंडर
उनियारा|सरकारचिकित्साविभाग लाखों रूपए खर्च कर मरीजों को सुविधा प्रदान करने का दावा कर रही है। मगर चिकित्सा सुविधा के नाम पर उपखंड़ के सबसे बड़े अस्पताल की हालत इतनी दयनीय है कि यहां मात्र एक ही कंपाउंडर कार्यरत हैं। रात में ड्यूटी एएनएम की लगाने पर घायलों के टांके लगाने सहित अन्य कार्य संपादित कर रही हैं। अस्पताल में संविदा पर छह कंपाउंडर नियुक्त थे। स्थाई करने के बाद इन्हें यहां से हटा दिया।
कई माह पूर्व कंपाउंडर राजेश बिहारी ठाड़ा को सोप एएनएम इंद्रा वर्मा को नगरफोर्ट में प्रतिनियुक्ति पर लगा दिया। इस कारण एक मात्र कंपाउंडर मनोज मीणा इंजेक्शन लगाने, ड्रीप लगाने, निशुल्क दवाई वितरण सहित कई कार्य कर रहा है। इस संबंध में चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविंद्र खिंची का कहना है कि कंपाउंडरों की कमी के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
रोजगारमेला आज
टोंक|जिलारोजगारअधिकारी राजकुमार मीना ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय की ओर से शनिवार को खेल स्टेडियम में बेरोजगार आशार्थियों के लिए एक दिवसीय कौशल रोजगार एवं उद्यमिता शिविर लगाया जाएगा।