जंगली जानवर ने किया बछड़े पर हमला, किसानों में दहशत
क्षेत्रके सूंथड़ा-ढिकोलिया के बीच बुधवार रात को एक जंगली जानवर द्वारा गाय के बछड़े का शिकार कर लेने से किसानों में भय बना हुआ है। श्रवण तंवर, बाबूलाल सत्यनारायण आदि किसानों ने बताया कि सूंथड़ा के माल के एरिया में कई दिनों से जंगली जानवर रहा है। किसान रात करीब दो-ढ़ाई बजे बाद ही खेत को सूना छोड़कर घर गए। बुधवार रात को बनवारीलाल सैनी गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। गाय बछड़ा चिल्लाने खेतों में फसलों की रखवाली कर रहे किसान भी डर के मारे घरों को भाग गए। क्षेत्रिय वन अधिकारी बाबूलाल मीणा का कहना है कि दो-तीन दिन पहले सूचना मिलने पर वनकर्मियों को भेजा था तो जरख के पदचिन्ह मिले थे। अब फिर ऐसी सूचना आई है तो वन कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर जानकारी ली जाएगी। वनकर्मियों से जानकारी लेने के बाद सर्च अभियान चलाया जाएगा, जिससे जंगली जानवरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ा जाए तथा किसी प्रकार की कोई जनहानी नहीं हो सके। इधर, ग्रामीणों का कहना है जंगली जानवर से अब खेतों पर जाना मुश्किल हो गया है। अब किसान एक साथ खेतों पर जाने लगे है, जिससे किसी प्रकार की असामयिक आफत से बचाव किया जा सके। लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है।
विद्यालयसे पोषाहार के गेहूं चावल चोरी
सोप |रोशनपुरा गांवके राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार रात को पोषाहार कक्ष के ताले तोड़कर अज्ञात चोर गेहूं चावल चोरी कर ले गए। प्रधानाध्यापक ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रधानाध्यापक राजेश मीणा ने बताया कि बुधवार सुबह 9ः20 बजे पर जब विद्यालय पहुंचा तो पोषाहार पकाने वाली ने पोषाहार कक्ष का ताला टूटा होने की सूचना दी। कमरे में जाकर देखा तो ड्रमों से गेहूं तथा चावल के गायब मिले। गेहूं के 50-50 किलो के दो कट्टे भी चोरी हुए।