पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीड़ित परिवार को मिले उचित मुआवजा

पीड़ित परिवार को मिले उचित मुआवजा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उनियारा|एक गरीबमहिला के ठंड भूख से मरने के बाद भी प्रशासन द्वारा उसके परिवार को आर्थिक सहायता नहीं देने पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पालिका के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राधेश्याम मेरोठा, श्रीराम गोयल, सच्चिदानंद शर्मा, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मेहराजुद्दीन, पार्षद कमरूद्दीन, महेंद्र बैरवा, रमेश पटवा, बहादुर सिंह, भागचंद जैन, हरि राजसिंह आदि ने बताया कि उनियारा निवासी दृष्टिहीन देवीशंकर (56) ढोली, उसकी प|ी पुष्मा, मंदबुद्धि पुत्र हेमराज कस्बे के हरिजन मोहल्ले में रहते थे। कुछ लोगों ने उसके मकान पर अवैध कब्जा कर लिया। इसके बाद रैन बसरे में रहने लगे। फरवरी के शुरूआती दिनों में ठंड भूख से प|ी पुष्मा की मौत हो गई। जिस अंतिम संस्कार भी अभिभाषक संघ पदाधिकारियों ने करवाया। पीड़ित परिवार 2013 से राशनकार्ड बनवाने के लिए पालिका के चक्कर भी लगा रहा है। ज्ञापन में पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...