राशि स्वीकृति के बाद भी नहीं बन रहा है स्कूल
उनियारा | झुंडवाग्राम पंचायत के उस्मानपुरा के राजकीय प्राथमिक स्कूल के लिए आवंटन जमीन पर भवन निर्माण के लिए दो साल पहले पांच लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। मगर भवन निर्माण कार्य शुरू नहीं होने के कारण आज भी स्कूल एक मंदिर में संचालित हो रहा है तथा स्वीकृत राशि के लैप्स होने के आसार बने हुए हैं। उस्मानपुरा ग्रामीणों की मांग पर ग्राम पंचायत प्रशासन ने स्कूल के लिए जमीन आवंटन की थी। फरवरी में झुंडवा पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों ने स्कूल भवन बनाने के लिए कलेक्टर डॉ.रेखा गुप्ता को ज्ञापन देकर भवन निर्माण की मांग की थी। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को भवन निर्माण का आदेश दिया था। मगर अभी तक स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। इस संबंध में बीईईओ घनश्याम बैरवा का कहना है कि उस्मानपुरा स्कूल के लिए जो जगह आवंटित हुई थी उस पर अतिक्रमण हो रहा है। तहसीलदार को कई बार पत्र प्रेषित कर अतिक्रमण हटाने के लिए अवगत करा चुके हैं। अतिक्रमण हटते ही स्कूल भवन का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
गायोंकी सेवा करने का लिया प्रस्ताव
उनियारा | चामुंडामाता मंदिर परिसर में शिवसेना हिंदुस्तान के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें तहसील अध्यक्ष रामसागर मीणा की अध्यक्षता में नई कार्यकारिणी बनाने, लावारिस आवारा गायों के संरक्षण देने, बीमार गायों के उपचार के लिए अलग से कार्यकारिणी बनाने, पालिका क्षेत्र की आवारा सूनी गायों को गौ-शाला में छोड़ने सेवा करने आदि मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में गोपाल सैनी, अरूण अजमेरा, नंदराम सैनी, अक्षय सिंह, हरि केश, राजेश्वर नायक, चेतराम आदि लोग मौजूद थे। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने नगर पालिका के पास पशु चिकित्सक को बुलाकर एक बीमार गाय का उपचार कराया।
देवली| बिसलपुरबांध से दांयी एवं बांयी नहरों में पानी छोड़ने की मांग को लेकर 15 फरवरी से जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने हजारों किसानोंं द्वारा महापड़ाव शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियां जारी है।