पालिकाध्यक्ष ने लगाई ईओ की गैरहाजिरी
उनियारा | नगरपालिका उनियारा कार्यालय का पालिका अध्यक्ष राकेश बड़ाया ने मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। ईओ कनिष्ठ लिपिक के 10:30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित नहीं रहने पर इनकी उपस्थिती रजिस्टर में अनुपस्थिति लगा दी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि ईओ राजूलाल मीणा कनिष्ठ लिपिक सीतादेवी शर्मा कार्यालय में उपस्थिति नहीं थीं। उपस्थिति रजिस्टर में उनकी सीएल लगी हुई थी, जबकि इस बारे में पालिकाध्यक्ष को सूचना नहीं दी गई। मोबाइल किया तो स्वीच ऑफ मिला। इस पर ईओ कनिष्ठ लिपिक की अनुपस्थिति लगा दी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि अफसर कर्मचारी समय पर कार्यालय आए तथा समय पर लोगों के काम करे। इसमें कोताई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।